आज लंबी कतारें हैं

आज सुबह tv पर न्यूज़ सुनी। कह रहे थे कि आजकल कॉफिन्स की बिक्री बढ़ गयी है। फिर कहा कि कुछ देश अभी भी अपनी सीमांतों को लेकर लड़ रहे हैं। कुछ राजनैतिक तंज कसे जा रहे थे। एक चक्रवर्ती तूफान की तबाही का समाचार था। चिली में मज़दूर अपने हक के लिए लड़ते नज़र आये और भारत मे माइग्रेंट लेबर का हैशटैग देखा। इस उथल पुथल में बस एक ख़याल बार बार आता है…

सुना है
ताबूतों के बाजारों में
आज लम्बी कतारे हैं
सड़कों पर हैं छालों के निशाँ
दिलों पर लग चुके ताले हैं
तूफान अब चक्रवर्ती
और सम्राट हो गए हैं बेपरवाह
सरहदों की लकीरें
मचा रही हैं कोलाहल
बेकस सा बिखर रहा है
सब जो है साधारण
कैसा यह उपहास है
तू अब भी समझे
खुद को ख़ास है!
उसके इस आयोजन मे
तेरा इतना काम है
अमिट नही
सिर्फ ज़र्रा तेरा नाम है
फिर भी अहं को तू न भूले
मूर्ख देख तो कैसे नज़ारे हैं
ताबूतों के बाजारों में
आज लम्बी कतारे हैं
ताबूतों के बाजारों में
आज लम्बी कतारे हैं

©सोनिया डोगरा


Discover more from A Hundred Quills

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

18 Replies to “आज लंबी कतारें हैं”

    1. Loved your review of A Suitable Boy. I haven’t read the book. Obviously chased away by the length of it. But you made me eager.
      Also I failed to find a comment box in your post.

      Like

  1. Aapki kavita ne iss dil mein ek gaharee tees uthayee hai
    Na jaane kab ek zarre bhar insaan ko itni ego aayee hai
    Kash ke hum kuchch seekhen ab to
    warna waqt hi sikhayega sabak sab ko

    Thank you Sonia. Please record your poems in your voice, if you can and share. I’d love to hear your poetry recital.

    I did one recently and am sharing it here with you. Hopefully, the flowers of neem will make you feel lighter.

    https://artismoments.blogspot.com/2020/05/tagores-birthday-and-flowers-of-neem.html

    Take care and stay safe.

    Liked by 3 people

  2. Current situation very well captured Sonia! I was pondering on what to write next and this beautifully written post of yours reiterated my notion about the good ole NEWS – which continues to be the source of inspiration for writers in case they hit a writers block.

    Liked by 2 people

  3. आज की तस्वीर बताती हुई कविता …बढ़िया है दोस्त

    लाशों का ढ़ेर

    लाशों पर ‘मत’ खेल

    सियासी शंडत्व

    Liked by 2 people

Leave a reply to paeansunplugged Cancel reply